Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 

JMB Academy के छात्रों ने आज थाना नगरा, जिला मुरैना परिसर में सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने आम नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

अभियान के दौरान छात्रों ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। छात्रों ने सुरक्षित ड्राइविंग को जीवन सुरक्षा से जोड़ते हुए नियमों के पालन की अपील की।

Academy के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझते हैं।

वहीं स्थानीय लोगों और राहगीरों ने छात्रों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आता है।

 

दीपक गुर्जर की रिपोर्ट