गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया नगर निगम कार्यालय
कटनी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम कटनी का कार्यालय भवन आकर्षक देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। तिरंगा रोशनी से सुसज्जित भवन ने पूरे परिसर को आकर्षक एवं उत्सवमय वातावरण से भर दिया। लाल, सफेद और हरी रोशनी से आलोकित निगम भवन नागरिकों के लिए देश के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक बना। वही नगर निगम द्वारा मिशन चौक के भी ओवर ब्रिज के नीचे रंग बिरंगी सजावट भी की गई है।
गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर नगर निगम द्वारा की गई यह सजावट राष्ट्रीय पर्व के प्रति सम्मान और उत्साह को दर्शाती है। निगम प्रशासन द्वारा नगरवासियों से गणतंत्र दिवस को उल्लास और गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई है।

More Stories
कटनी में ईद-उल-फितर पर हाजी अब्दुल कादिर का संदेश – “भाईचारा और सद्भाव ही असली त्योहार
नवरात्रि में “कीचड़ का कुंड” बना आस्था का रास्ता, भुड़सा पंचायत की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मंदिर पहुंचने के लिए दलदल से गुजरने को मजबूर श्रद्धालु, बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर
कटनी में दूध की मिलावट का खुलासा: मशीन जांच में ‘Added Water’ मिला, क्वांटिटी पर भी उठे सवाल