Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

कटनी (26 जनवरी)-देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधान और देश की संप्रभुता का प्रतीक है।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्रहित में कार्य करें।एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी से उनका निर्वहन करे। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नगरवासियों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम कटनी द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में नागरिकों के सहयोग से विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

अंत में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सभी नगरवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।