महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी सरकारी अस्पताल मे 77 गणतंत्र दिवस खुशियाली से संपन्न…..

शहर में हर्षोल्लास का माहौल के साथ-साथ शहर में भी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों,और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और नागरिकों से आपसी भाईचारे, एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयाँ वितरित की गईं और लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और हर तरफ तिरंगे की शान नजर आई।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.
उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज की ओर से दिनांक- 18/3/ 2026 संध्या 6:00 बजे केडिया प्लेस चौराहे के समीप होटल में कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई थी।
*प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी*