जांजगीर : हरदीमहामाया मंडी में धान बिक्री न होने से किसान आक्रोशित




जांजगीर जिले की मंडी हरदीमहामाया में 15 किसानों का धान अब तक बिक्री नहीं हो पाने से किसान गंभीर संकट में हैं। समय पर धान की खरीदी न होने से पीड़ित किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
किसानों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे जान को जोखिम में डालकर प्रदर्शन एवं धरना देने को मजबूर हो रहे हैं।
पीड़ित किसानों ने अपनी बदहाल स्थिति की जानकारी 24×7 जिले के प्रमुख अधिकारी को प्रत्यक्ष रूप से दी है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनका धान शीघ्र एवं सही समय पर नहीं खरीदा गया, तो ये 15 किसान अन्य किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।

More Stories
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.
उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज की ओर से दिनांक- 18/3/ 2026 संध्या 6:00 बजे केडिया प्लेस चौराहे के समीप होटल में कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई थी।
*प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी*