भागवत कथा आयोजन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, VIP पास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
शहर में चल रहे प्रसिद्ध कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय जी के श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही रंगनाथ समिति की व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल होती नजर आ रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं से VIP पास के नाम पर समिति से जुड़े कुछ लोगों द्वारा 500 से 1000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। यह वसूली खुलेआम की जा रही है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आयोजन स्थल पर अव्यवस्था का आलम यह है कि
पंडाल में जूते-चप्पल रखने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है,
श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल चोरी हो रहे हैं,
पंडाल में कंट्रोल रूम नाम मात्र का है, जहां कोई जिम्मेदार समिति कर्मी मौजूद नहीं रहता,

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए न तो डॉक्टर दिखे और न ही एंबुलेंस या मेडिकल स्टाफ।
सब कुछ केवल बैनर और दिखावे तक सीमित नजर आ रहा है।
इतना ही नहीं, मौके पर तैनात डीआईएस के सुरक्षा कर्मियों पर भी मीडियाकर्मियों और आम जनता से अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब वे व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हैं तो उन्हें अपशब्दों का सामना करना पड़ता है।
सूत्रों के अनुसार, कथा वाचक इन्द्रेश उपाध्याय जी का ठहराव भी एक चर्चित सटोरिये के आवास में बताया जा रहा है, जिसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अब सवाल यह उठता है कि इतना बड़ा धार्मिक आयोजन क्या सिर्फ कमाई का जरिया बनकर रह गया है…?
प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की जा रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ न हो।

More Stories
नवरात्रि में “कीचड़ का कुंड” बना आस्था का रास्ता, भुड़सा पंचायत की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मंदिर पहुंचने के लिए दलदल से गुजरने को मजबूर श्रद्धालु, बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर
कटनी में दूध की मिलावट का खुलासा: मशीन जांच में ‘Added Water’ मिला, क्वांटिटी पर भी उठे सवाल
12 घंटे में रंग नाथ थाना पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गई बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार