उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य के लिए 05 पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित
कटनी जिले में आम नागरिकों को बेहतर, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना है।
इसी क्रम में दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं—
🔹 थाना प्रभारी कुठला – निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा
🔹 उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय
🔹 प्रधान आरक्षक 182 संतोष प्रजापति
🔹 आरक्षक 626 अजय शंकर (सायबर सेल)
🔹 आरक्षक 568 लव उपाध्याय
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस बल के भीतर कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य
संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया

More Stories
ऐतिहासिक धरोहर पर भूमाफियाओं की नजर, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लाटिंग का खेल नियम-कानूनों को ठेंगा, शारदा मंदिर और किले से जुड़ी भूमि पर खुलेआम काटे जा रहे प्लाट
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब और सलाखों की दीवार: सतना की महिला जेल अधिकारी ने पूर्व कैदी संग रचाई शादी
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।