Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जिले का नाम किया रोशन: फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को बेस्ट फ़िल्म अवार्ड, निर्माता विकास शर्मा सम्मानित
मुंबई।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के लिए गर्व और सम्मान का क्षण तब आया, जब जिले के फिल्म निर्माता विकास शर्मा की फिल्म ‘अपना अमिताभ’ ने 10वें भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, मुंबई 2025-26 में बेस्ट फ़िल्म अवार्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों पर आधारित सशक्त और सार्थक सिनेमा निर्माण के लिए विकास शर्मा को ‘आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया
यह भव्य समारोह 31 जनवरी को मुंबई स्थित मेयर हॉल, जुहू में आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों, निर्माता-निर्देशकों, कलाकारों और कला प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक सरोकारों पर आधारित सिनेमा को मिला मंच
फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को उसकी सशक्त कहानी, संवेदनशील प्रस्तुति और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। फिल्म ने न केवल दर्शकों बल्कि निर्णायक मंडल पर भी गहरी और सकारात्मक छाप छोड़ी।
वहीं, निर्माता विकास शर्मा को निरंतर सामाजिक विषयों को केंद्र में रखकर प्रेरणादायक और उद्देश्यपूर्ण सिनेमा निर्माण के लिए भारत गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। जूरी सदस्यों ने उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कान्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में होगी ‘अपना अमिताभ’ की स्क्रीनिंग
समारोह के दौरान फेस्टिवल के फाउंडर विक्रांत मोरे, जो कान्स फ़िल्म फेस्टिवल, फ्रांस में भारत की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि हैं, ने मंच से एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को कान्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में स्क्रीनिंग के लिए चयनित किया गया है, जिसकी प्रस्तुति मई माह में फेस्टिवल के दौरान होगी।
कटनी ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय
फिल्म ‘अपना अमिताभ’ और निर्माता विकास शर्मा को मिले इन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से पूरी फिल्म यूनिट, कटनी जिले और प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि न केवल क्षेत्रीय स्तर पर निर्मित सिनेमा को नई पहचान देती है, बल्कि मध्यप्रदेश में हो रहे फिल्म निर्माण को अंतरराष्ट्रीय मंच तक सफलतापूर्वक स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह सफलता कटनी के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है और प्रदेश के उभरते फिल्म निर्माताओं को वैश्विक स्तर पर सोचने और काम करने की नई प्रेरणा प्रदान करती है