Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*

*ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न*

*नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

राजोद।ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की बैठक दिनांक 2 फरवरी 2026 वार सोमवार शाम को पंडित  महेश  शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष पंडित  राजेन्द्र उपाध्याय ने की। मण्डल की बैठक में पूर्व से तय विषयो पर सार गर्भित चर्चा हुई। ब्रह्म समाज मण्डल राजोद केलिए धर्मशाला निर्माण हेतु दान दाताओं द्वारा जमीन उपलब्ध करवाए जाने हेतु भेजे जारहे प्रस्तावों के बारे में अध्यक्ष द्वाराने उपस्तिथ सदस्यों को जानकारी दीगयी।साथ ही इस मुद्दे पर सभी सदस्यों से हर पहलुओं पर गम्भीरता से फीडबैक लिया। साथ ही समाज को एक जुट होकर धर्मशाला के लिए प्रयासों को तेज करने को कहा। कार्यकाल पूर्ण होने की दशा में बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए अध्यक्ष महोदय ने भी स्वयं अपना पद छोड़ते हुए,नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर सदस्यों से सामूहिक वार्तालाप करते हुए आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी व नए अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से ब्रह्म समाज मण्डल राजोद के अध्यक्ष के रूप में पुनः पंडित श्री राजेन्द्र जी उपाध्याय को *मनोनीत* करते हुए उनसे *पद* को स्वीकार करने का आग्रह किया। जिसे उन्होंने सदस्यों की भावनाओ का सम्मान करते हुए पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्वीकार किया।

इस दौरान सदस्यों से व्यक्तिगत सहमति लेते हुए अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही दो सरक्षक नियुक्त किये गए,जिनमे पंडित रमेश चन्द्र अग्निहोत्री एवं पंडित जगदीश चन्द्र उपाध्याय शामिल है।

*पदाधिकारी गण*

01- उपाध्यक्ष-  सुमित मिश्र

02- उपाध्यक्ष- पुनित द्विवेदी

03- महासचिव-  आजाद अग्निहोत्री

04- सचिव-  सुरेश द्विवेदी

05- कोषाध्यक्ष-  योगेंद्र उपाध्याय

06- सह कोषाध्यक्ष-  राजेश परसाई

बैठक में अन्य पाधिकारियो के नाम शामिल कर ,कार्यकारिणी का गठन करने पर सहमति बनी। इसके अलावा बैठक मे अध्यक्ष द्वारा सदस्यों से विनम्रता से कहा गया है कि मण्डल से जुड़े सभी 0सदस्य एक दूसरे का सम्मान करें। साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

*महेश शर्मा का आभार*

सदस्यों ने पंडित  महेश शर्मा द्वारा श्रीविष्णु सहस्त्र स्त्रोत पाठ का आयोजन किया तथा सभी उपस्थित सदस्यों का सम्मान किया उसके लिए उन्हें धन्यवाद व उनके प्रति आभार व्यक्त किया।