Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*ऑपरेशन वाइल्ड्लाइफ ट्रैप-2 मे वन विभाग ने एक तेंदुआशावक का सफल रेस्क्यू किया*

 

सरदारपुर से राहुल राठौड़

 

सरदारपुर – वन मण्डल धार मे दिनांक 05/02/2026 को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई की दो तेंदुआ शावक पेड़ के ऊपर चड़े हुए है तत्काल वन विभाग का रेस्क्यू दल वनमण्डल अधिकारी धार विजयआनंदम टी आर के मार्गदर्शन मे मौका स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर किया पश्चात दो शावकों की पुष्टि की गई। भीड़ के हटते ही एक शावक जंगल की और भाग गया लेकिन दूसरा शावक जो लगभग 5-6 माह का था जख्मी लग रहा था और नीचे उतरते ही गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की कुत्तों द्वारा शावक को घायल कर दिया गया था। रेस्क्यू उपकरणों के सहयोग से वन स्टाफ द्वारा घायल शावक को तत्काल कुक्षी मे रेंजर कार्यालय लाकर वेटेनरी डॉक्टर की टीम से प्राथमिक उपचार कराया। डॉक्टर रीना द्वारा शावक को जिला अस्पताल बड़वानी रिफर किया। डॉक्टर महेंद्र बघेल, बड़वानी द्वारा परीक्षण उपरांत शावक की गंभीर हालत के बारे मे बताया एवं तत्काल महू वेटेरनरी अस्पताल मे ले जाने की सलाह दी।

डीएफओ धार द्वारा मुख्यालय भोपाल से शावक के इलाज हेतु विशेष अनुमति ली गई। महू मे डॉ. परिहार एवं टीम द्वारा रात्री 12 से 3 बजे तक घायल शावक की सर्जरी एवं आवश्यक उपचार किया एवं 15 घंटे विशेष निगरानी मे रखा। शावक को गले, पसलीयो एवं पिछले पैरों में गंभीर चोटे आई थी। निगरानी उपरांत आगामी 10 दिवस तक विशेष चिकित्सीय एवं विभागीय निगरानी की सलाह दी गई। शावक को वन विहार राष्ट्रीय पार्क मे विशेष वाहन से ले जाया गया जहा एक्सपर्ट की निगरानी मे शावक की आगमी देखभाल की जाएगी । डीएफओ धार द्वारा गंभीर घायल शावक हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए एवं सूचना प्राप्त होने से मात्र 40 घंटे मे सभी संभव प्रयास कर वन विहार भोपाल मे सुरक्षित भिजवाया। सम्पूर्ण कार्यवाही में टीम का नेतृत्व डॉ शैलेन्द्र सोलंकी रेंजर कुक्षी द्वारा किया गया एवं वन स्टाफ के राकेश तंवर, अलपेन्द्र जाधव, कपिल गोस्वामी (वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट), वाहन चालकों द्वारा सम्पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन मे उल्लेखनीय प्रयास किए। वन स्टाफ द्वारा सभी वन क्षेत्र एवं राजस्व क्षेत्र मे सघन गश्त की जा रही है एवं लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी एवं वन्यप्राणियों को किसी भी प्रकार से छेड़खानी न करने एवं दूर रहने की हिदायत दी गई।