Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी में गौवंश के बछड़े को जिंदा जलाने का गंभीर आरोप, नगर निगम कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग तेज
कटनी।
माधव नगर के अमीरगंज कांजी हाउस क्षेत्र से एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। नगर निगम के एक कर्मचारी पर गौवंश के बछड़े को कथित रूप से जिंदा जलाने का आरोप लगा है। यह आरोप जनसुनवाई के दौरान करन मिश्रा द्वारा लिखित शिकायत के माध्यम से महापौर के समक्ष रखा गया, जिसमें कर्मचारी रंजन रावत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में बताया गया है कि लगभग 10 से 15 दिन पूर्व अमीरगंज कांजी हाउस परिसर में एक गाय के बछड़े को जिंदा जला दिया गया। मामले के सामने आने के बाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मचारी रंजन रावत को अमीरगंज कांजी हाउस से हटाकर फायर ब्रिगेड कार्यालय में शिफ्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि सूत्रों के अनुसार, आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध अब तक कोई ठोस विभागीय या कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इस कथित क्रूरता को लेकर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है और आरोपी को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर कठोर दंड दिए जाने की मांग की है।

जनता का कहना है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में ऐसे कृत्य दोहराए जा सकते हैं। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यह मामला कटनी जिले में गौवंश संरक्षण को लेकर एक गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। अब देखना होगा कि नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाते हैं