डायल 112 की तत्परता से बची 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान, समय रहते पहुंची पुलिस टीम
कटनी। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत एफआरवी क्रमांक 06 को एक इवेंट प्राप्त हुआ, जिसमें आरिफ खान (हिंद मेडिकल) द्वारा सूचना दी गई कि करीब 85 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की।
पायलट मो. असलम एवं आरक्षक बुधराज सिंह (545) तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का आकलन कर प्राथमिक उपचार के रूप में बुजुर्ग महिला को ग्लूकोज एवं इलेक्ट्रोल का घोल पिलाया। कुछ ही देर में महिला को होश आ गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
होश में आने के बाद पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम शांति बाई चौधरी, पति मवासी चौधरी, निवासी ग्राम गुर्जीकला, थाना रीठी बताया। इसके बाद पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शांति बाई को सकुशल अपने साथ घर ले गए।
डायल 112 की इस सराहनीय पहल से एक बार फिर यह साबित हुआ कि आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई आमजन के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की।

More Stories
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद
कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह