कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आरोप, बार-बार फाल्ट और लो-वोल्टेज से परेशान रहवासी
कटनी। शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित गली नंबर 8 में ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों और स्थानीय पार्षद ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की आवश्यकता के

अनुसार 200 वाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन विभाग द्वारा केवल 100 वाट का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज और बिजली फाल्ट की समस्या बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या के साथ-साथ घरेलू उपकरण चलाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया

कि कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से भविष्य में भी क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित होने की आशंका बनी रहेगी। स्थानीय पार्षद ने भी मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों का समर्थन किया और विभागीय अधिकारियों से

तत्काल उचित क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा

More Stories
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह
कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, कटनी में GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति तैयार