*आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – लाबरिया नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाबरिया के विधार्थियों को कक्षा 10 एवं 12 की छात्राओं को शिक्षा के बाद कैसे आत्मनिर्भर बन अपना खुद का व्यवसाय कर सके इस बात का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें वह ब्यूटी पार्लर का कार्य कर अपनी जीविका चला सकती है। मगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की छात्राओं को 20 दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। ब्यूटी एंड वेलनेस की व्यावसायिक शिक्षक भारती विद्यार्थी ने बताया कि यह प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा में कौशल बढ़ाने के लिए दिया जा रहा हैं। की इस प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन छात्राओं को एक रचना ब्यूटी पार्लर पर सौंदर्य एवं पार्लर संचालन संबंधित बाते और बारीकी समझाई जा रही है। संचालक माधुरी द्विवेदी एवं गणपत ओसारी
की देखरेख में हेयर कट मेनिक्योर, पेड़ीक्योर, फेशियल दुल्हन के विभिन्न मेकअप की जानकारी देकर कैसे आसानी से इसे कर सकते है, यह बात प्रशिक्षण के रूप में सिखाया जा रही है। छात्राओं ने बताया कि पाठ्यक्रम के साथ कैसे एक हुनर से हम अपना ओर अपने परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध बना सकते हैं। वही इस प्रशिक्षण से केंद्र सरकार के आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम से कदम मिलते हुए हम भी इसका परीक्षण ले रहे है। प्राचार्य लाभु चारण ने बताया कि प्रशिक्षण से जहां छात्राओं में एक हुनर बढ़ेगा। विद्यालय में चल रहे इस कोर्स में छात्राओं को उत्साह के साथ सीखने का बल मिलेगा। अनेक छात्राओं द्वारा विवाह के बाद इस प्रशिक्षण के अनुरूप अपने खुद के पार्लर का संचालन कर परिवार की जिम्मेदारी उठा रही है।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ