कटनी कोतवाली पुलिस की मानवीय पहल: तीन घंटे में बिछड़े बुजुर्ग को परिवार से मिलाया
कटनी। कटनी कोतवाली पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए महज तीन घंटे के भीतर एक बिछड़े बुजुर्ग को उनके परिवार से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, उड़ीसा में शादी समारोह में शामिल होकर दमोह जा रहा एक परिवार ट्रेन यात्रा के दौरान कटनी में बिछड़ गया। परिवार के 62 वर्षीय सदस्य राम कृपाल बिलखिरे ट्रेन से अलग हो गए। आधी रात करीब एक बजे परेशान परिजन कटनी कोतवाली थाने पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद करीब तीन घंटे में बुजुर्ग राम कृपाल बिलखिरे को सकुशल ढूंढ लिया गया और सुबह उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

राम कृपाल बिलखिरे की पत्नी रजनी बिलखिरे और पुत्र अनुराग बिलखिरे, निवासी ग्राम बक्शवा, जिला छतरपुर, अपने परिजन के मिलने से बेहद भावुक हो उठे। उन्होंने मीडिया के सामने कटनी कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और सहयोग की सराहना की।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
कटनी कोतवाली पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है

More Stories
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद
कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह