कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद
10 चोरी के मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र जप्त, कल्लन निशाद गिरफ्तार; जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
कटनी। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक विजय गौठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अंकिता शुल्या के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत जीआरपी कटनी को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
11 मई 2026 को जीआरपी कटनी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित उर्फ कल्लन निशाद पिता राजकुमार निशाद उम्र 19 वर्ष निवासी खिरहनी थाना कोतवाली जिला कटनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अपराध क्रमांक 487/26 में चोरी गया वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत 29 हजार रुपये एवं अपराध क्रमांक 385/26 धारा 305 बीएनएस में चोरी गया 5 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र लाकेट कीमत 75 हजार रुपये बरामद किया गया।
इसी कार्रवाई में अपराध क्रमांक 245/23 धारा 379 भादवि में आरोपी महेश कोल पिता रवि कोल निवासी माधवनगर जिला कटनी के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमत 20 हजार रुपये बरामद किया गया। वहीं आरोपी रामप्रकाश नामदेव निवासी पन्ना नाका सतना से सैमसंग कंपनी का मोबाइल कीमत 10 हजार रुपये जब्त किया गया।
दिनांक 7 मई 2026 को आरोपी भूपेंद्र द्विवेदी निवासी सिमरिया जिला रीवा के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत 30 हजार रुपये, आरोपी हरिशंकर पटेल निवासी झिंझरी थाना बड़वारा जिला कटनी के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमत 25 हजार रुपये तथा आरोपी राकेश खरे पिता लल्लन खरे निवासी खिरहनी फाटक के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमत 10 हजार रुपये बरामद किया गया।
दिनांक 8 मई 2026 को आरोपी संतोष गुप्ता पिता श्यामलाल गुप्ता निवासी छोटी ओमती बेलवाग के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमत 15 हजार रुपये एवं आरोपी सुजीत तुरकेन पिता रतनलाल तुरकेन उम्र 45 वर्ष निवासी कटनी के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमत 6 हजार रुपये जब्त किया गया।
दिनांक 9 मई 2026 को आरोपी कृष्ण कुमार निवासी सिदनपुरी थाना एनकेजे के कब्जे से मोबाइल कीमत 20 हजार रुपये, आरोपी अरविंद्र कुशवाहा निवासी टिकुरी के कब्जे से पोको कंपनी का मोबाइल कीमत 10 हजार रुपये, आरोपिया अनीता सौधिंया निवासी भैंसाखाना काली मंदिर के पास सतना से वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत 15 हजार रुपये तथा आरोपी दशरथ राजपूत निवासी रहली के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत 10 हजार रुपये बरामद किया गया।
दिनांक 10 मई 2026 को आरोपी रिजवान खान निवासी भोपाल के कब्जे से वन प्लस कंपनी का मोबाइल कीमत 20 हजार रुपये जब्त किया गया।
जीआरपी पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोबाइल फोन एवं सोने के जेवरात सहित लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। आरोपी सुमित उर्फ कल्लन निशाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया।
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एल.पी. कश्यप, उपनिरीक्षक अनिल मरावी, सहायक उपनिरीक्षक डी.पी. मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक संजय मांझी, प्रधान आरक्षक 293 रघुराज सिंह परमार, प्रधान आरक्षक 429 राघवेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 12 आकाश शुक्ला, प्रधान आरक्षक 86 नन्हेलाल जाटव, आरक्षक 88 प्रवीण तिवारी, आरक्षक 90 नारायण मिश्रा, आरक्षक 188 शैलेश, आरक्षक 109 धर्मेंद्र गुप्ता, आरक्षक 66 विवेक चौहान, आरक्षक 06 रीतेश डिम्हां, आरक्षक 507 सुदीश पटेल, आरक्षक 518 अनुज कुमार, आरपीएफ पोस्ट से सहायक उपनिरीक्षक अमित सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप यादव, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह (सीआईबी जबलपुर), आरक्षक मनीष प्यासी एवं आरक्षक राजेश चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं जीआरपी एवं आरपीएफ पोस्ट कटनी द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, मुसाफिर खाना एवं यात्री ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। यात्रियों को एलाउंसमेंट के माध्यम से लगेज में मजबूत ताला लगाने, सामान सुरक्षित रखने एवं किसी अपरिचित व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार नहीं करने की समझाइश दी गई। आउटर क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई
कटनी से संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया जिला ब्यूरो चीफ

More Stories
कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह
कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल