झांसी
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत

झांसी जनपद के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का फूल-मालाओं, साफा पहनाकर तथा जोरदार नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रवादी पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक उपेंद्र गुर्जर रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
उपेंद्र गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*