Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी

देश के लोकतंत्र एवं स्वाभिमान को जिंदा रखना है तों हर गली में राजेंद्र माथुर चाहिए- विधायक शेखावत

माथुर प्रासंगिक, स्मरणीय एवं वंदनीय है-पुर्व मंत्री दत्तीगांव

बदनावर।देश के लोकतंत्र एवं स्वाभिमान को जिंदा रखना है तो हर गली में राजेंद्र माथुर चाहिए। लंबे दौर के बाद यदि माथुर साहब को याद करना पड़ा मतलब पत्रकारिता एवं पत्रकार दोनों संकट में है। जनता की आवाज अवरुद्ध हो रही है। सच लिखने वाले पत्रकार आज भी पीड़ित है आज घोषित आपातकाल तो नहीं है लेकिन दिशाहीन आपातकाल की ओर देश बढ़ रहा है।

वर्तमान दौर बहुत कठिन पत्रकारिता का है दुनिया के कई देशों में जनता की आवाज को दबाया जा रहा है पत्रकारिता में भाई साहब युग आ गया है जो खतरनाक है। आप उस दौर में पत्रकारिता कर रहे हैं जहां कोई सच सुनने वाला नहीं है। कई मूर्धन्य पत्रकार आज भी प्रताड़ित हो रहे हैं।जो युग मेने 1970-75 में देखा वह घोषित आपातकाल था लेकिन अब जो दिखाई व सुनाई दे रहा है वह घोषित तो नहीं लेकिन दिशा वही है।

सच सुनने का एक प्रश्न सहन नहीं कर सकता आज का नेता, हम जिस देश में बैठे हैं उसके आसपास के देशों में निगाह दौड़ा लीजिए धीरे-धीरे लोकतंत्र समाप्त हो गया है जनता की आवाज दबा दी गई है। पूरे देश की पत्रकारिता दो-तीन लोगों के हाथों में सिमट गई है जिसे कॉर्पोरेट कहते हैं।

उक्त बातें तहसील पत्रकार संघ बदनावर द्वारा आयोजित “अपने माथुर साहब” आयोजन में स्मारिका विमोचन, पत्रकार अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने की। विशेष वक्ता के तौर पर बंसल न्यूज़ मप्र. छग. प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार भोपाल शरद द्विवेदी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, एसडीएम प्रियंका मीमरोट, धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर प्रहलाद सिंह सोलंकी आदि मंचासिन थे।

प्रारंभ में अतिथियों ने बस स्टॉप स्थित मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की प्रतिमा और माल्यार्पण किया तत्पश्चात आयोजन स्थल पर मां सरस्वती, मूर्धन्य पत्रकार माथुर, रियाज मोहम्मद कुरैशी एवं तहसील पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष मोहन गिरी गोस्वामी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहारों से आयोजन संघ एवं उपस्थित पत्रकारों ने किया। स्वागत उद्बोधन तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने दिया। सभी अतिथियों ने मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका अपने माथुर साहब का विमोचन भी किया।

माथुर प्रासंगिक, स्मरणीय एवं वंदनीय है-दत्तीगांव

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर प्रासंगिक है स्मरणीय है,वंदनीय है और चिंतनीय भी है, क्योंकि उन्होंने अपने अल्प जीवन काल में जो किया वह दुर्लभ ही कर पाते हैं। अपने राजेंद्र माथुर जी बदनावर से शीर्ष तक पहुंचे।वो शीर्ष जो शायद लोग सपने में ही सोचते हैं, देखते हैं, चाहते तों सब हैं लेकिन बहुत कम वहां तक पहुंच पाते हैं। दत्तीगांव ने बदनावर बस स्टॉप स्थित निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का नाम राजेंद्र माथुर प्रेस क्लब भवन करने की बात कहते हुए नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव पास किए जाने की बात नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि को कही।

वो सूर्य है और हम दीपक भी नहीं-शरद द्विवेदी

अपने माथुर साहब आयोजन में विशेष वक्ता के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी ने कहा कि वह सूर्य है और हम दीपक भी नहीं है। राजेंद्र माथुर का युग और आज के युग में जमीन आसमान का अंतर है। वर्तमान में स्वार्थ के रिश्ते बड़े प्रबल हो गए हैं माथुर जी ने आपातकाल के समय संपादकीय खाली छोड़ा होगा तो बड़े कलेजे का काम होगा।माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे। राष्ट्र व धर्म के प्रति माथुर साहब बहुत चैतन्य थे। राष्ट्र के प्रति जो चुनौतियां हैं उनका वह मूल्यांकन करते रहते थे।किसी भी प्रणाली के न पक्ष व खिलाफ थे। देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है लेकिन सामाजिक पतन हो रहा है।मोबाइल कलयुग की सबसे बड़ी मंथरा व कैकई है।समाज का पतन बहुत भयानक है मालवा में फिर भी संस्कृति जीवित है माथुर जी की और लौटेंगे तो समझ पाएंगे।

कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, डॉ. प्रहलाद सिंह सोलंकी, शेखर यादव ने भी संबोधित किया।

द्विवेदी को पत्रकार अलंकरण एवं जिले के पत्रकारों को पत्रकारिता गौरव से सम्मानित किया

आयोजन में विशेष वक्ता के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी को पत्रकार अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन सचिव कमलेश राव पवार ने किया। जिले के पत्रकारों श्रेणिक बांठिया, डीके अग्निहोत्री बदनावर, रेनू अग्रवाल धार शैलेंद्र लड्ढा सुसारी एवं कामिल मेहर पीथमपुर को पत्रकारिता गौरव से सम्मानित किया गया।जबकि बदनावर की माटी से पहली आईएएस बनने पर संस्कृति सोमानी के परिजन,कृषक हित में मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए कृषि क्षेत्र से सुमेर सिंह सिसोदिया डिजिटल दरबार एवं शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले सरफराज पटेल को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों को बदनावर बस स्टॉप स्थित माथुर साहब की प्रतिमा के हूबहू प्रतीकात्मक पिओपी से निर्मित प्रतिमा रूपी स्मृति चिन्ह संघ की ओर से प्रदान किए गए।

उपस्थित पत्रकारों को संघ की ओर से पत्रकारिता सम्मान स्मृति चिन्ह व गिफ्ट प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन तहसील पत्रकार संघ के महासचिव अनवर मंसूरी ने किया एवं आभार संरक्षक पंकज गुजराती ने माना।

माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी : देश के लोकतंत्र एवं स्वाभिमान को जिंदा रखना है तों हर गली में राजेंद्र माथुर चाहिए- विधायक शेखावत