महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली DIG श्री अंकित गोयल द्वारा आने वाले होली के शुभ अवसर पर झिरो टोलारन्स के तहत सुरक्षा के सक्त निर्देश …..

नियमों का पालन घर से शुरू होता है: पुलिसकर्मियों की बाईक की बिना नंबर प्लेट गडचिरोली पुलिस मुख्यालय में ही हटा दी गईं। कहते हैं कि किसी भी अच्छे काम या सुधार की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। गडचिरोली पुलिस ने इसे सच साबित कर दिया है। गडचिरोली शहर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने वाले आम नागरिकों को दंडित करने के बजाय, पुलिस ने अपने पुलिस मुख्यालय से ही स्वच्छता अभियान शुरू करके समाज के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। गडचिरोली शहर और जिला के सभी क्षेत्र में कुछ समय से बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। जिससे होली के अवसर पर नक्सली और अवैध गतिवीधिया होने की संभावना है l होली के रंग मे रंगने के बाद कोई पहचान नही आता, बुरा न मानो होली है l यह कहकर असामाजिक तत्व द्वारा लोगो के साथ अप्रिय घटना होने के आशंका होने से जिला के विभीन्न सीमा क्षेत्र गली – मोहल्ला चौरह पर पुलिस प्रशासन तैनात रहेगी l और बाहर गाव से आने वाले वाहनो की इंट्री सीमा क्षेत्र मे पुलिस द्वारा की जायेगी l साथ ही नदी घाट पर भक्ती भाव से गंगा स्नान करने वालो के लिये स्थानीय लोगो के साथ QRT ( क्वीक रिस्पॉन्स टीम ) तैनात रहेगी l
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, गडचिरोली जिले के DIG श्री अंकित गोयल ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग को स्पष्ट रूप से आदेश दिया कि कानून सबके लिए समान है, इसलिए पुलिस विभाग को स्वयं नियमों का पालन करवाना होगा।
इस पहल के चलते SP महोदय श्री निलोउत्पल के निगारांनी मे गडचिरोली पुलिस मुख्यालय में ही यातायात पुलिस द्वारा गहन जांच की गई। पुलिसकर्मियों के वाहनों में नंबर प्लेट नहीं थीं या जो खराब थीं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत मुख्यालय में ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमे नंबर प्लेट नहीं थीं। जनता के लिए एक सकारात्मक संदेश पुलिस के इस कार्य की हाल ही में गाव-शहर में काफी चर्चा और सराहना हो रही है। आम तौर पर लोगों की यह धारणा है कि पुलिस केवल आम जनता पर जुर्माना लगाती है और अपने कर्मचारियों की रक्षा करती है। लेकिन, गडचिरोली पुलिस ने “घर से ही नियमों का पालन शुरू करके” यह साबित कर दिया है कि यातायात नियम सुरक्षा के लिए हैं और सभी को इनका पालन करना चाहिए। अब इस विशेष अभियान को पूरे शहर-गाव में और अधिक गहनता से चलाया जाएगा। जिससे आमजन सुरक्षित महसूस कर रहे है l
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपीर्ट…..

More Stories
विधाधर नगर क्रॉस मॉल रोड ट्रैफिक पुलिस चौकी पर वकील ओर पुलिस कॉर्प के साथ तू तू मे मे
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा करना, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की अनोखी पहल….
आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विद्याधर नगर मंडल की वार्ड संख्या 2 में आयोजित वार्ड कार्यशाला में सम्मिलित होकर ₹23.50 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ