Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी में स्वच्छता अभियान तेज: आयुक्त तपस्या सिंह परिहार ने वार्ड 28 का किया निरीक्षण, गंदगी पर जुर्माने के निर्देश

कटनी में स्वच्छता अभियान तेज: आयुक्त तपस्या सिंह परिहार ने वार्ड 28 का किया निरीक्षण, गंदगी पर जुर्माने के निर्देश
खबर:
कटनी नगर निगम की आयुक्त तपस्या सिंह परिहार ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू वार्ड 28 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर निगम के वार्ड दरोगा और संबंधित कर्मचारियों को पूरे वार्ड में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड में कहीं भी गंदगी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा और स्वच्छता के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
आयुक्त तपस्या सिंह परिहार ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह, वार्ड दरोगा राकेश निगम और एमएसडब्ल्यू सुपरवाइजर दीपक रावत सहित नगर निगम का स्टाफ मौजूद रहा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा भी दिलाया।