Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

GRP जवान से मारपीट के बाद भड़के RPF-GRP, वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई आई सामने

कटनी। कटनी के बैलट घाट क्षेत्र में आरपीएफ और जीआरपी जवानों द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोग रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को गलत ठहरा रहे हैं, लेकिन मामले की पड़ताल में घटना के पीछे की पूरी कहानी कुछ और ही सामने आई है।
जानकारी के अनुसार Government Railway Police (GRP) थाने में पदस्थ आरक्षक अभिषेक सिंह बैलट घाट क्षेत्र में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि यह इलाका लंबे समय से अपराधियों की गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है और यहां के कुछ बदमाशों की जीआरपी जवान से पुरानी रंजिश थी।
सूत्रों के मुताबिक होली के दौरान बदमाशों के एक समूह ने अभिषेक सिंह का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले उनसे गाली-गलौज की और फिर अकेला पाकर उनके साथ मारपीट कर उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस और Railway Protection Force (RPF) को दी।
साथी जवान के साथ हुई इस घटना की खबर मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के कई जवान आक्रोशित हो गए और अभिषेक सिंह की तलाश में बैलट घाट पहुंच गए। वहां मौजूद कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं और युवकों ने भी जवानों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।
तनावपूर्ण स्थिति में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और इसी दौरान आरपीएफ व जीआरपी जवानों द्वारा भी गाली-गलौज किए जाने का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो में घटना का केवल एक हिस्सा दिख रहा है, जबकि पूरी घटना की पृष्ठभूमि अलग है। फिलहाल मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं और घटना की वास्तविकता सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी बदलती नजर आ रही है