Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

परसमनिया पठार में बीपीएल राशन वितरण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने जांच व कार्रवाई की उठाई मांग
खबर:
मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसमनिया पठार में बीपीएल कार्ड धारियों को मिलने वाले राशन के वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की जनकल्याणकारी योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह 5 किलो राशन दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन नवंबर 2025 से अब तक कई बीपीएल कार्ड धारियों को राशन नहीं मिला है।
ग्रामीणों का कहना है कि महिला बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति अटरा द्वारा राशन पर्ची तो काट दी गई, लेकिन खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इससे नाराज हितग्राही काफी परेशान और आक्रोशित हैं।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नाम ज्ञापन सौंपकर गरीबों के हक का राशन जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके।