Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस तबादले की तैयारी, 20 जिलों में बदलेंगे एसपी
भोपाल: मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची लगभग तैयार कर ली है और इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक त्योहारों के चलते इस सूची को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब जल्द ही इसे जारी किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित सूची में करीब 20 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला जा सकता है। इस फेरबदल में 2020 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को पहली बार जिलों में एसपी की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, क्योंकि इससे पहले 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी भी जिलों की कमान संभाल चुके हैं।
इसके साथ ही अदालत के आदेश के बाद प्रमोटी आईपीएस बने अधिकारियों को भी जिलों में एसपी पद पर तैनात किया जा सकता है।
संभावित तबादला सूची में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत, शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौर, डिंडौरी एसपी वाहिनी सिंह, मंडला एसपी रजत सकलेचा, छतरपुर एसपी अगम जैन, बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार, निवाड़ी एसपी राय सिंह नरवरिया, नीमच एसपी अंकित जायसवाल, दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सिवनी एसपी सुनील कुमार मेहता, आगर मालवा एसपी विनोद कुमार सिंह, ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा और जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ छोटे जिलों के एसपी को बड़े जिलों की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
वहीं खंडवा एसपी मनोज राय, रेल एसपी भोपाल राहुल लोढा, रेल एसपी जबलपुर सिमाला प्रसाद, भिंड एसपी असित यादव और धार एसपी मयंक अवस्थी डीआईजी पद पर पदोन्नत हो चुके हैं, इसलिए इनके स्थान पर भी नए एसपी की नियुक्ति प्रस्तावित है।
इसके अलावा रीवा एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, भोपाल डीसीपी विवेक सिंह, इंदौर डीसीपी कुमार प्रतीक और झाबुआ एसपी डॉ. शिवदयाल भी 1 जनवरी को डीआईजी पद पर प्रमोट हो चुके हैं, ऐसे में इन जिलों में भी जल्द नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए जाने की संभावना है।
कुल मिलाकर मध्यप्रदेश पुलिस में जल्द ही बड़े पैमाने पर तबादले देखने को मिल सकते हैं, जिससे कई जिलों में नई पुलिस नेतृत्व व्यवस्था स्थापित होगी