बरही में आज भव्य कृषि महोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव देंगे 1000 करोड़ की विकास सौगात
बरही (कटनी)। जिले के बरही नगर में आज 14 मार्च को भव्य कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र को लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
महोत्सव का आयोजन विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही स्थित मेला ग्राउंड में दोपहर 1 बजे से होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
कृषि महोत्सव के दौरान किसानों से जुड़ी कई योजनाओं और क्षेत्र के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती हैं। सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास को नई गति देना है।
कार्यक्रम के संयोजक विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

More Stories
जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं,अफवाहों पर न दें ध्यान कलेक्टर कलेक्टर श्री तिवारी ने रसोई गैस उपभोक्ताओं से की अपील जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध
मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस तबादले की तैयारी, 20 जिलों में बदलेंगे एसपी
वसूली कार्य में लापरवाही दो राजस्व कर्मियों को पड़ी भारी निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित