12 घंटे में रंग नाथ थाना पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गई बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कटनी :
थाना रंगनाथनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत की चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना का विवरण:
दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार तिवारी (उम्र 54 वर्ष), निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड, हनुमान मंदिर के पास, थाना रंगनाथनगर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1:41 बजे उनकी काले-नीले रंग की बुलेट (क्रमांक MP 21 MA 3766) घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी रह गई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर फरार हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और तत्काल एक टीम गठित कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी शुरू की। कड़ी मेहनत और सतर्कता के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम पटेल (उम्र 24 वर्ष), निवासी शंकर भटिया तेवरी, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, पवन पाठक, प्रमोद सिंह, रामनरेश शुक्ला, लालजी यादव सहित आरक्षक वीरेन्द्र, एनआरएस संदीप और रमजान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रंगनाथनगर पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि सतर्कता और तत्परता से अपराधों पर तेजी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

More Stories
कटनी में दूध की मिलावट का खुलासा: मशीन जांच में ‘Added Water’ मिला, क्वांटिटी पर भी उठे सवाल
नवरात्र में आस्था का सैलाब: निवार पहाड़ी पर निकली भव्य 51 फीट चुनरी यात्रा
रीठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 31 गोवंश बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार