नवरात्र में आस्था का सैलाब: निवार पहाड़ी पर निकली भव्य 51 फीट चुनरी यात्रा
कटनी | निवार
नवरात्र के पावन पर्व पर निवार क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। निवार पहाड़ी स्थित माता मंदिर में भक्तों द्वारा 51 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यह चुनरी यात्रा चौगान मोहल्ले से प्रारंभ होकर बाजार, मेन मार्केट, निवार स्टेशन होते हुए मढ़िया मोहल्ला तक निकाली गई। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा में शामिल हुए और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा के दौरान आकर्षक रथ भी शामिल रहा, जिसने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निवार पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा सहित पुलिस टीम मौजूद रही और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।
ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न इस आयोजन में पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा। भक्तों ने माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की

More Stories
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान
जबलपुर रेल मंडल को मिला नया कप्तान, सुंदर सिंह कनेश बने एसपी रेल
MP में पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी: 62 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP और बड़े शहरों के DCP बदले