महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर पोलीस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है….

रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गडचिरोली जिले के विभीन्न क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। गडचिरोली जिले के आष्टी थाना क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बाजार सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बाजार, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे l
इस पहल के चलते कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे ने स्पष्ट कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। कुल मिलाकर, आष्टी थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी नजर आ रही हैं और फ्लैग मार्च के जरिए लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने की कोशिश की गई है।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली PCOD (Polycystic Ovarian Disease) क्लिनिक का उत्साहपूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ
राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई…..