प्रेस विज्ञप्ति (Press Note)
*मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) विषय: श्रीमान छत्रपाल सिंह जी की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति*

राजस्थान (भारत)
दिनांक: 24 मार्च 2026
मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) की राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए श्रीमान छत्रपाल सिंह जी को प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें राजस्थान राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
संगठन की राष्ट्रीय कोर कमेटी के अनुसार, “हमें श्रीमान छत्रपाल सिंह जी की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली और समाज के प्रति उनके समर्पण पर अटूट विश्वास है। हमें पूर्ण भरोसा है कि उनके कुशल नेतृत्व में HRDA के उद्देश्य और मानवाधिकारों के संरक्षण का संदेश राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगा।”
संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे नए प्रदेश अध्यक्ष को अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन प्रदान करेंगे, ताकि राजस्थान में मानवाधिकार विकास संघ और अधिक सशक्त और प्रभावशाली बन सके।
राष्ट्रीय कोर कमेटी और समस्त संगठन परिवार श्रीमान छत्रपाल सिंह जी को इस नई और गौरवशाली जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित करता है और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता है।
भवदीय,
राष्ट्रीय कोर कमेटी मानवाधिकार विकास संघ (HRDA)
Priyanka Mali state head Rajasthan

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली PCOD (Polycystic Ovarian Disease) क्लिनिक का उत्साहपूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ
राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई…..