कटनी प्लेटफार्म नंबर 5 पर मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
कटनी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर उस समय सनसनी फैल गई, जब जबलपुर एंड की ओर एक नवजात शिशु मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि एक यात्री ने ट्रेन की पटरी के किनारे नवजात शिशु को पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल आरपीएफ जवान को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
कुछ ही देर में रेलवे डिप्टी एसएस (कमर्शियल) सहित आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिशु लगभग 6 महीने का बताया जा रहा है, जिसका समय से पहले जन्म हुआ प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे प्लेटफार्म के जबलपुर साइड पर फेंक दिया गया।
मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान एस.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी गहरा आक्रोश और दुख देखा गया

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध