Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
कटनी से खबर
कटनी नगर निगम सीमा अंतर्गत खोवा मंडी रोड स्थित शानू स्वीट के सामने एक बार फिर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि महावीर ट्रेडर्स द्वारा नजूल की जमीन पर खुलेआम नया निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह निर्माण कार्य दरवाजे के अंदर बेखौफ तरीके से जारी है, जिसे न तो नगर निगम का अतिक्रमण विभाग देख पा रहा है और न ही अन्य जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ गरीब और कमजोर वर्ग तक ही सीमित रह गई है, जबकि प्रभावशाली लोगों के सामने प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आता है।
लोगों का यह भी आरोप है कि अगर कोई गरीब व्यक्ति छोटा सा निर्माण करता है, तो नगर निगम तुरंत कार्रवाई करते हुए उसका सामान जब्त कर लेता है। वहीं दूसरी ओर, जिनकी पहुंच ऊपरी स्तर तक है, उनके लिए नियम-कानून कोई मायने नहीं रखते और फोन पर ही काम हो जाता है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या नगर निगम प्रशासन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जागेगा….? या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
स्थानीय लोगों की मांग:
नाजुल भूमि पर हो रहे निर्माण की निष्पक्ष जांच हो
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए
फिलहाल, पूरे मामले में नगर निगम की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।