Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ

निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कटनी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिवस 31 मार्च को नगर निगम द्वारा नागरिकों को अधिकतम राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सुभाष चौक स्थित विशेष कर वसूली शिविर का संचालन देर रात तक निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने देर शाम शिविर स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बकाया कर जमा करने हेतु उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक नागरिकों को शासन द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, राजस्व निरीक्षक मुकेश राजपूत, विनोद सिंह चौहान सहित वसूली दल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त ने शिविर में पहुंचे करदाताओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नागरिकों ने नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से बकाया कर जमा करने में उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।

निगमायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों द्वारा अभी तक किसी कारणवश बकाया कर जमा नहीं किया गया है, वे रात्रि 12 बजे तक सुभाष चौक स्थित शिविर स्थल पर पहुंचकर अथवा ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करें।