गोवंश के संरक्षण ,संवर्धन एवं वध पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु कठोर कानून बनाए जाने तहसील सेमरिया में दिया ज्ञापन* 
सेमरिया,
राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी ,राज्यपाल जी ,मुख्यमंत्री जी के नाम गौ भक्तों ने गोवंश के संरक्षण अधिनियम लागू करने तथा पृथक गोपालन मंत्रालय की स्थापना हेतु अनुशंसा प्रेषित करने की मांग की है, ताकि संपूर्ण राष्ट्र में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लग सके। साथ ही राज्य स्तर पर समस्त वधशालाओं के लाइसेंस तुरंत निरस्त कर वध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को विशेष संकल्प पारित कर प्रस्ताव भेजा जाए की देशी गोवंश को राष्ट्र माता के रूप में आधिकारिक संवैधानिक मान्यता प्रदान कर उसे विशेष राष्ट्रीय संरक्षण दिया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदी शाला और जिला स्तर पर न्यूनतम एक आदर्श को अभ्यारण अथवा वृहद गौशाला की स्थापना अनिवार्य हो, जहां निराश्रित गोवंश को ससम्मान आश्रय मिले।
पृथ्वी पर गोवंश मात्र एक प्राणी नहीं, अपितु हमारी पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। इस प्रार्थना पत्र का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की उस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करना है। जहां गोवंश केवल दया का पात्र नहीं बल्कि राज्य की अमूल संपत्ति और ग्रामीण विकास का सशक्त इंजन के रूप में स्थापित हो। यह पत्र केवल एक करुण पुकार नहीं है, बल्कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक वैधानिक आग्रह है। प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख रूप मे आपके समक्ष मार्गदर्शन में ही यह संभव है कि हम अपनी आने वाली पीढियां को एक सुरक्षित पर्यावरण रसायन मुक्त कृषि और समृद्धि सांस्कृतिक विरासत सौंप सके। इस अवसर पर समाजसेवी रामायण मिश्रा, आशिक खान, रामप्रसाद शुक्ला भइयन, पूर्णेन्द्र द्विवेदी ,धर्मेंद्र शर्मा ,राजेश शर्मा, देवेंद्र पयासी, सुजीत सोनी बंटा, सोहन खान, अजय अग्निहोत्री, राज नारायण शर्मा ,असलम खान, राजेश तिवारी सहित अन्य गोभक्त उपस्थित रहे।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा ‘सेवा अधिकार दिवस’ के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ..
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके द्वारा मानसून से पहले धान को उठाने के निर्देश..
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री एम. रमेश द्वारा अनोखी पहल जिला में ‘समाजसेवा’ के नाम पर वसूली का ‘धंधा’ असामाजिक तत्व के गिरोह पर पुलिस की पैनी नजर……