Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पर्यावरण एवं स्वच्छता का संरक्षणता के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षिकाओं का किया गया सम्मान 6 मई 2026 बुधवार को

प्रेस विज्ञप्ति

पर्यावरण एवं स्वच्छता का संरक्षणता के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षिकाओं का किया गया सम्मान 6 मई 2026 बुधवार को

स्व. श्रीमती रामजानकी नाटाणी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान किया जायेगा

विद्यालय की स्थापना 06 मई 1866 में 3 छात्राओं के द्वारा की गई160 साल पहले जयपुर में पहला कन्या विद्यालय

 

जयपुर राजकीय महाराजा बालिका विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनुराधा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में बालिकाओं के सर्वागिण विकास हेतु समय समय पर सामाजिक सरोकारों के उत्थान के साथ सामाजिक कार्य के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु बालिकाओं को समय समय पर प्रोत्साहित किया जाता रहा है। साथ ही बालिकाओं के उत्थान के लिये समय समय पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। विद्यालय की स्थापना पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने वर्ष 2026-27 में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं एवं सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाली शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय विकास प्रबन्धन समिति के सदस्य गोविन्द नाटाणी ने बताया कि विद्यालय का 160वां स्थापना दिवस दिनांक 6 मई 2026 बुधवार को प्रात 11 बजे विद्यालय प्रांगण मंे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व अध्ययनरत छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान करने के साथ ही विद्यालय के भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी महामंत्री गोविन्द नाटाणी भूतपूर्व अध्यक्ष ताराचंद नाटाणी सहित समिति के भूतपूर्व महामंत्री विनोद नाटाणी संयुक्त मंत्री नीरज नाटाणी कपिल नाटाणी एवं विधालय विकास प्रबन्धन समिति के सदस्य लोकेश झालानी का सम्मान किया गया। राजकीय महाराजा बालिका की प्राचार्य श्रीमती अनुराधा शर्मा एवं अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी ने बताया कि विद्यालय की 160वीं स्थापना दिवस पर गणेश पूजन एवं सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी की माताजी स्व. श्रीमती रामजानकी नाटाणी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान करने के साथ ही विधालय की पूर्व छात्राओं का रि-यूनियन (सम्मेलन) सितम्बर एवं अक्टूबर माह में करने की घोषण की गई कार्यक्रम के समापन पर विधालय की आचार्य ने अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति एवं विधालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति एवं विधालय प्रबन्धन समिति के लोकेश झालानी द्वारा अल्पाहार एवं मिठाई वितरीत करते हुए 160 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।

Priyanka Mali state had Rajasthan