Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली तेज तर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के निर्देश….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली तेज तर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के निर्देश….

SDPO महोदय ने पुलिस, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीयो को सूचित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं, जाम की स्थिति और सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तार से समीक्षा की गई। SDPO महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

चौडमपल्ली महाकाली मंदिर मे जिला के साथ अन्य राज्य से श्रद्धालू आते है l जिसके चलते लगातार जाम की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। SDPO महोदय ने निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों, सड़क किनारे वाहन मरम्मत करने वाले प्रतिष्ठानों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकाला जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

 

वैनगंगा नदी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के कारण प्रभावित यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए।

 

बैठक में विवाह समारोहों के दौरान मैरिज गार्डनों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग से लगने वाले जाम पर भी चिंता व्यक्त की गई। SDPO महोदय ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मैरिज गार्डन संचालक अपने कुल क्षेत्रफल का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा पार्किंग के लिए आरक्षित रखें। जिन मैरिज गार्डनों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए। राष्ट्रीय महामार्ग- 353 C आष्टी- सिरोंचा मार्ग पर लगे हुवे ब्रेकर पर कलर करे साथ ही क्षेत्र में क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत, बिना पंजीयन वाले ट्रैक्टर एवं डंपरों की जांच, व्यवस्था लागू करने तथा नो-पार्किंग क्षेत्रों में स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

 

SDPO महोदय ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों के सुधार कार्य वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। आष्टी क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव एवं जाम की समस्या के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस पहल के चलते आष्टी पोलीस निरीक्षक श्री विशाल काळे ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य कर जिले में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..