Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पटना कला में शोक: सेवानिवृत्त मंडी इंस्पेक्टर जय निवास गर्ग का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब,

 

सतना। पटना कला क्षेत्र उस समय गमगीन हो गया जब जन सहयोगी एवं समाजसेवी गुलाब शुक्ला के पूज्य चाचा जी तथा सेवानिवृत्त मंडी इंस्पेक्टर जय निवास गर्ग (छोटा गर्ग जी) के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार सामने आया। अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय गर्ग के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहाँ युवा समाजसेवी गुलाब शुक्ला ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने चाचा जी को कांधा दिया और अश्रुपूरित विदाई दी।

गुलाब शुक्ला ने उनके जीवन को सादगी और ईमानदारी की मिसाल बताते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुखद अवसर पर जहाँ एक ओर लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गैवीनाथ मंदिर परिसर में हुई हालिया दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों ने इस घटना को व्यवस्था की विफलता करार देते हुए प्रशासन से सुरक्षा तंत्र को तत्काल सुदृढ़ करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को जागना होगा ताकि भविष्य में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ऐसी अव्यवस्थाओं के कारण किसी और को अपनी जान न गंवानी पड़े।

ॐ शांति।