*कोट कराड़िया में 3 जून से होगा सप्त दिवसीय पंचकुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ*

News 24X7 India
ताल
रिपोर्टर – दिलीप प्रजापत
श्री पुरणधाम आश्रम कोट कराड़िया पर सांकेतवासी श्रीश्री 1008 श्री पुरणदासजी त्यागी महाराज की तृतीय पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में श्रीश्री 108 श्री रामकृपाल दासजी त्यागी महाराज के सानिध्य में सप्त दिवसीय पंचकुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ महोत्सव एवं विशाल भंडारा का आयोजन हो रहा हे।
3 जून 2026 से सप्त दिवसीय पंचकुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ होगा जो कि 9 जून को पूर्णाहुती शोभा यात्रा एवं महाप्रसादी विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।
यज्ञाचार्य पंडित महेश जी त्रिवेदी सुखेड़ा वालो के द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा
जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या,सुंदरकांड जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इस महायज्ञ में बाहर से कई साधु संत भी श्री पुरणधाम आश्रम कोट कराड़िया पर पधारेंगे।
इस महायज्ञ को लेकर समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासीयों में काफी उत्साह हे।

More Stories
पटना कला में शोक: सेवानिवृत्त मंडी इंस्पेक्टर जय निवास गर्ग का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब,
*मां शारदा के पवित्र धाम मैहर में जगह जगह लगा कचरे का अंबार*
महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर जन-जागरूकता का संदेश…..