बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाते आरोपी को दबोचा, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त

कटनी | बिलहरी/कुठला
कटनी जिले में अवैध जुआ–सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी बिलहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी और सट्टा सामग्री जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी अखिलेश दाहिया तथा चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को 18 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करहिया कला में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी काटकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान संजू उर्फ संजय नरगड़िया पिता गुंडा नरगड़िया, उम्र 42 वर्ष, निवासी करहिया कला थाना कुठला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 02 सट्टा पट्टी, 01 डॉट पेन एवं ₹310 नगद बरामद कर जप्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ–सट्टा संबंधी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

More Stories
कटनी नगर निगम में नियमों पर सवाल! आउटसोर्स कर्मचारी को बना दिया स्वच्छता अधिकारी, उठे कई गंभीर प्रश्न
खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर में भ्रष्टाचार का आरोप, सीसी सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर
कटनी नगर निगम में पदस्थापना और पदोन्नति प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज