खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर में भ्रष्टाचार का आरोप, सीसी सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर
शिवपुरी/खनियाधाना। खनियाधाना जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर में सरपंच और सचिव की मिलीभगत से बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीसी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं, जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर में ठाकुर बाबा मंदिर से प्रजापति मोहल्ला तक सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। यह निर्माण कार्य कुछ ही दिनों पहले पूरा हुआ है, लेकिन सड़क निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब बताई जा रही है कि सड़क कई जगहों से उखड़ने लगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके चलते सड़क समय से पहले ही खराब होने लगी। इससे साफ तौर पर निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।
जब इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी एवं सचिव से बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मामले पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय सरपंच से बात करने की बात कही। वहीं सरपंच से चर्चा करने का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत पूरी होने से पहले ही फोन काट दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ़ अजय शर्मा
पत्रकार

More Stories
कटनी नगर निगम में नियमों पर सवाल! आउटसोर्स कर्मचारी को बना दिया स्वच्छता अधिकारी, उठे कई गंभीर प्रश्न
कटनी नगर निगम में पदस्थापना और पदोन्नति प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाते आरोपी को दबोचा, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त