बरगंवा शराब दुकान के बाहर अवैध चकना सेंटर, बैठाकर पिलाई जा रही शराब — नियमों पर उठे सवाल

कटनी। जिले के बरगंवा क्षेत्र स्थित शराब दुकान के बाहर अवैध रूप से चकना दुकान संचालित कर लोगों को बैठाकर शराब पिलाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे से रात 12 बजे तक दुकान के बाहर चकना सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां पानी पाउच, डिस्पोजल और खान-पान सामग्री बेचकर लोगों को बैठाकर शराब सेवन कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इस तरह खुलेआम बैठाकर शराब पिलाना नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। वहीं कटनी पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर ऐसे मामलों में कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आती रही है, लेकिन इसके बावजूद कई शराब दुकानों के बाहर इस तरह की गतिविधियां जारी रहने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानों के बाहर भीड़ लगने से क्षेत्र में विवाद और अव्यवस्था की स्थिति बनती है। आरोप है कि शराब सेवन के बाद कई बार आपसी विवाद और झगड़े जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जिससे जिले की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
लोगों ने मांग की है कि शराब दुकानों के बाहर संचालित अवैध चकना सेंटरों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे

More Stories
कटनी मंगल नगर में चाकूबाजी: युवक की इलाज के दौरान मौत, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में
कटनी में सरेराह चाकूबाजी से सनसनी: मंगलनगर में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
रेलवे स्टेशन पर चला पल्स पोलियो अभियान, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक