कटनी ब्रेकिंग | रेलवे स्टेशन पर चला पल्स पोलियो अभियान, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

कटनी। 28 जून, रविवार को कटनी रेलवे स्टेशन परिसर में पल्स पोलियो अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे 5 वर्ष तक के बच्चों को रेलवे के डॉक्टरों और स्वास्थ्य टीम द्वारा पोलियो की दवा पिलाई गई।
अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और अधिक से अधिक बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा। रेलवे स्टेशन पर बनाए गए पोलियो बूथ पर आने-जाने वाले यात्रियों को जागरूक भी किया गया और बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की गई।
रेलवे प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि “दो बूंद जिंदगी की” अभियान के तहत हर बच्चे तक पहुंच बनाना लक्ष्य है, ताकि देश पोलियो मुक्त बना रहे।
इस दौरान कई यात्रियों ने भी अभियान की सराहना करते हुए अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाई

More Stories
कटनी मंगल नगर में चाकूबाजी: युवक की इलाज के दौरान मौत, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में
कटनी में सरेराह चाकूबाजी से सनसनी: मंगलनगर में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
बरगंवा शराब दुकान के बाहर अवैध चकना सेंटर, बैठाकर पिलाई जा रही शराब — नियमों पर उठे सवाल