*आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक हुए घायल*
* लोन की किस्त वसूली कर लौट रहे बैक मैनेजर और कर्मचारी पर गिरी बिजली*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर। मानसुन की पहली बारिश से जहा अंचल तरबतर हो गया वही ग्राम कुल्डीपाडा के निकट आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से एक प्राइवेट बैक के मैनेजर और कर्मचारी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एयु बैक मे राजगढ़ शाखा के ब्रांच
मैनेजर विष्णु पिता मायाराम निवासी सीहोर अपनी बैक के कर्मचारी कमल पिता भागीरथ निवासी सरदारपुर के साथ लोन की किस्त की वसुली कर ग्राम कुल्डीपाडा से राजगढ आ रहे थे तभी शाम करीब 5 बजे के लगभग कुल्डीपाडा के निकट आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गये। आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनो को निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमंडल लाए जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद धार रैफर किया गया। आकाशीय बिजली की चपेट मे आने पर मैनेजर विष्णु के पेट एवं कमर का कुछ हिस्सा जल गया वही कर्मचारी कमल का कंधा फ्रैक्चर हुआ है।

More Stories
इनर व्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति ने किया महिला चिकित्सकों का सम्मान, डायलिसिस विभाग को भेंट की व्हीलचेयर
दुर्घटना में मृत आउटसोर्स कर्मचारी के परिवार को 4 लाख दिए*
राजगढ और सरदारपुर संकुल की शालाओ मे नवनियुक्त बीआरसी का औचक निरीक्षण*