अमित सिंह जादौन की रिपोर्ट
झाबुआ, 1 जुलाई।अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनरव्हील क्लब झाबुआ शक्ति द्वारा जिला चिकित्सालय में कार्यरत छह महिला चिकित्सकों डॉ.सविता यादव, डॉ.प्रेमलता भूरिया, डॉ. निधि सिंह, डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, डॉ. सारिका डोडवाल, डॉ. हेमलता मल्होत्रा का सम्मान कर उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सम्मान स्वरूप सभी चिकित्सकों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए तथा केक काटकर डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर क्लब द्वारा जिला चिकित्सालय के डायलिसिस विभाग में मरीजों की सुविधा हेतु एक व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।सी.एम.ओ. डॉ. मालवीय व डायलिसिस प्रभारी डॉ. किराड़ व अन्य चिकित्सकों एवं स्टाफ ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
क्लब की अध्यक्ष निधिता रुनवाल ने बताया कि इनरव्हील क्लब झाबुआ शक्ति प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान कर उनके समर्पण और सेवा भावना को नमन करता है।
डॉ शैलू बाबेल ने बताया कि इनरव्हील क्लब झाबुआ शक्ति पिछले नौ वर्षों से झाबुआ जिले में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वर्ष 2017 में क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट की रूप में दे।शैली बाबेल ने 16 सदस्यों के साथ क्लब की स्थापना की थी। वर्तमान में यह 24 सक्रिय महिलाओं का सशक्त सेवा समूह है। इनरव्हील विश्व का सबसे बड़ा महिला सेवा संगठन है, जो सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के उद्देश्य से कार्य करता है।
क्लब की सचिव सोनम जैन ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे अमूल्य योगदान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शीतल जादौन, निक्की जैन, हंसा कोठारी, आईएसओ आरती जैन, एडिटर निधि रुनवाल, कोषाध्यक्ष मोना राठौर, एग्जीक्यूटिव मेंबर पूजा जैन, स्वीटी पाठक, डॉ. मुक्ता त्रिवेदी, नेहा जैन, खुशबू रुनवाल , परी गादिया सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

More Stories
शीला चौधरी रोड स्थित गृहम हाउसिंग फाइनेंस शाखा पर हंगामा, युवतियों की कथित फोटो खींचने का आरोप; रोकने पर पत्रकार से धक्का मुक्की का आरोप
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक हुए घायल*
दुर्घटना में मृत आउटसोर्स कर्मचारी के परिवार को 4 लाख दिए*