
झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने आज जिले के पेटलावद विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुरा का भ्रमण कर मध्यप्रदेश एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन (MIDH) योजनांतर्गत संरक्षित खेती के तहत स्थापित शेड नेट हाउस का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील कृषक श्री चैनपाल सिंह एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से की जा रही खेती की सराहना की।

संभागायुक्त ने शेड नेट हाउस में उत्पादित खीरे की फसल का निरीक्षण कर कृषकों से संवाद किया तथा संरक्षित खेती से प्राप्त उत्पादन, आय एवं तकनीकी नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं तथा कृषि को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।
डॉ. खाड़े ने कृषकों को भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचार एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाते हुए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को धार जिले के बदनावर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रूपाखेड़ा में फूलों की उन्नत खेती करने वाले प्रगतिशील कृषकों के खेतों का भ्रमण भी कराया जाए, ताकि वे सफल कृषि मॉडलों का अध्ययन कर नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
वंदे-गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियों का जिले में हो रहा है व्यापक आयोजन
कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित*
*जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान*