Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, डिप्टी एसएस की तत्परता से ट्रेनों का संचालन रहा सुचारु


कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस (कमर्शियल) सुरजीत आचार्य ने तत्काल रेलवे चिकित्सक को मौके पर बुलाया। जांच के बाद रेलवे डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद डिप्टी एसएस (कमर्शियल) सुरजीत आचार्य ने बिना देर किए आरपीएफ और जीआरपी को घटना की सूचना दी। वे स्वयं जीआरपी एवं सफाई मित्रों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सुरक्षित तरीके से रेलवे ट्रैक से हटवाया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुए बिना सुचारु रूप से जारी रखा जा सका।
घटना के बाद जीआरपी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।