रिपोर्ट – निश्चल शर्मा
लोकेशन – कोटा राजस्थान
मोबाइल लेकर कार्यालय में भागने की कोशिश, पत्रकार की शर्ट फाड़ने का भी आरोप; लोगों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई




कोटा के शीला चौधरी रोड स्थित गृहम हाउसिंग फाइनेंस शाखा में गुरुवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब एक कर्मचारी पर युवतियों की बिना सहमति कथित रूप से फोटो खींचने के आरोप लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही स्थानीय लोगों ने कर्मचारी को इस संबंध में घेरा, वह अपना मोबाइल फोन लेकर शाखा कार्यालय के अंदर भागने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर कर्मचारी ने पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान पत्रकार की शर्ट फटने का भी आरोप लगाया गया।
मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि शाखा के कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी संबंधित कर्मचारी का बचाव करने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
घटना के बाद लोगों ने संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

More Stories
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक हुए घायल*
इनर व्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति ने किया महिला चिकित्सकों का सम्मान, डायलिसिस विभाग को भेंट की व्हीलचेयर
दुर्घटना में मृत आउटसोर्स कर्मचारी के परिवार को 4 लाख दिए*