जीआरपी कटनी की बड़ी कामयाबी: राज्य स्तरीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख से अधिक के जेवरात बरामद
कटनी। रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जीआरपी थाना कटनी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राज्य स्तरीय सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 लाख 30 हजार 848 रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाडा, राहुल ठाकुर और हर्ष खगार शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां तथा एक सोने की बाली बरामद की है। बरामद जेवरात की कुल कीमत 10,30,848 रुपये आंकी गई है।
जांच में सामने आया कि गिरोह के दो मुख्य आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है और दोनों जीआरपी कटनी के निगरानी बदमाश हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना जीआरपी कटनी में दर्ज विभिन्न चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल मरावी, सहायक उप निरीक्षक सुशील सिंह, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र शर्मा, प्रवीण तिवारी, हरस्वरूप शर्मा, आरक्षक सुनील परस्ते, धर्मेन्द्र गुप्ता, रवि पुरोहित, नारायण मिश्रा, रहस्य जंघेला, सहायक उप निरीक्षक रवि मांझी, प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय सहित आरपीएफ कटनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस उल्लेखनीय सफलता पर रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने कार्रवाई में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है

More Stories
कटनी रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, डिप्टी एसएस की तत्परता से ट्रेनों का संचालन रहा सुचारु
कटनी ब्रेकिंग | संघमित्रा एक्सप्रेस में हादसा, चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
कटनी मंगल नगर में चाकूबाजी: युवक की इलाज के दौरान मौत, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में