कटनी के प्रधान आरक्षक के बेटे का नाम साइबर ठगी मामले में आया सामने, भोपाल ATS कर रही पूछताछ
कटनी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कटनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक गणेश दत्त के पुत्र अनुराग मिश्रा का नाम एक कथित साइबर ठगी मामले में सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोपाल एटीएस ने लगभग चार दिन पहले अनुराग मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी और वर्तमान में उससे भोपाल में पूछताछ जारी है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला करोड़ों रुपये की कथित साइबर ठगी से जुड़ा बताया जा रहा है। इस प्रकरण में पूर्व डीजीपी के एक रिश्तेदार के साथ कथित ठगी होने की भी चर्चा है। वहीं विभिन्न राज्यों और कई थानों में संबंधित प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आ रही है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि इस मामले में कर्नाटक के लातूर में भी एक प्रकरण दर्ज है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक संबंधित जांच एजेंसियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद कटनी के पुलिस महकमे में भी हलचल का माहौल बताया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और एटीएस पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

More Stories
बिलहरी पुलिस की बड़ी सफलता, 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
अधिवक्ता और समाजसेवी की सतर्कता, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की त्वरित कार्रवाई से टली संभावित अप्रिय स्थिति
उद्योगपति मुकेश गुप्ता और राहुल गुप्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी