जनपद CEO को ठेंगा? अछरोनी पंचायत में बिना सील-साइन के भुगतान से मचा बवाल
खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत अछरोनी में लाखों के घोटाले का आरोप! बिना सील-साइन के भुगतान, सरपंच-सचिव की मिलीभगत पर उठे सवाल
शिवपुरी | खनियाधाना।
खनियाधाना जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अछरोनी एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में सरपंच और सचिव की कथित मिलीभगत से वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पंचायत के कई बिलों का भुगतान बिना अधिकृत सील और हस्ताक्षर की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए किया गया है।
आरोप है कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी भुगतान से पहले संबंधित दस्तावेजों पर सरपंच और सचिव की आवश्यक सील एवं हस्ताक्षर होने चाहिए, लेकिन पंचायत में इस प्रक्रिया की अनदेखी कर भुगतान किए जाने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सरकारी राशि के दुरुपयोग और लाखों रुपये की हेराफेरी की आशंका पैदा हो गई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो अब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले से अनजान हैं, या फिर सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं?
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरकारी धन की वसूली के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
अब देखने वाली बात होगी कि जनपद पंचायत के सीईओ और जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।
शिवपुरी खनियाधाना से संवाददाता अजय शर्मा

More Stories
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कटनी में जश्न, सुभाष चौक आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से गूंजा
अधिवक्ता के साथ हुई घटना की FIR नहीं, सिर्फ NCR काटने पर उठे सवाल; SP से लेकर DGP तक भेजी गई शिकायत
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में मसाला शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार