*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीम का थाना का 72 वां अधिवेशन आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोटड़ा में मनाया गया*
Priyanka mali स्टेट हेड राजस्थान
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ का 72 वां अधिवेशन नीमकाथाना के निकट महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोटड़ा में मनाया गया जिसमें सरकारी में इसका एड्रेस काम आ जाएगी श्रीमान बाबूलाल गुर्जर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय संघ प्रधान श्री दौलत राम गोयल रहे। ध्वजारोहण के साथ प्रार्थना सत्र परिचय सत्र एवं गत वर्ष के प्रतिवेदन का पठन किया गया। सत्र 2025 26 के आय व्यय का अनुमोदन सर्व सहमति से किया गया। साथ ही सत्र 2025 -26 के स्थानीय संघ के वार्षिक प्रतिवेदन का पठन किया गया। समस्त सदस्यों ने ओम की ध्वनि के साथ प्रतिवेदन का अनुमोदन किया। अधिवेशन के दौरान स्थानीय संघ कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र पर भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ाने कोटा मनी ग्रुप पंजीकरण एवं स्काउटिंग के संस्कारों को आगे बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। एडीईओ श्री बाबूलाल गुर्जर ने स्काउटिंग भावना को बढ़ावा देने समाज एवं राष्ट्र के प्रति स्काउटिंग के कर्तव्यों को समझने पर जोर दिया। श्री शिव शंकर शर्मा व .अध्यापक बालिका विद्यालय छावनी को आजीवन सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधान श्री धर्मपाल कुमावत सीओ गाइड श्रीमती आचु मीना ,गाइड कमिश्नर श्रीमती स्नेह लता ,सीबीईओ प्रतिनिधि रामप्रसाद डोडवाडिया ,पाटन सचिव महेश योगी , गिरधारी लाल डावर, कैलाश शर्मा ,दिलीप कुमार तिवारी, कैलाश चंद यादव ,हरि सिंह शेखावत, मूलचंद शर्मा ,ओमप्रकाश चौधरी ,रोहिताश मीणा ,संजीव कुमार शर्मा ,आनंदीलाल सैनी, राकेश कुमार कृष्णिया ,राजेंद्र कुमार स्वामी ,छैल बिहारी जाखड़ ,सवाईराम चोलडा ,चरणजीत, दामोदर प्रसाद टेलर ,रामानंद शर्मा ,रमेश गुर्जर ,हरदेव सिंह नेहरा, हजारी लाल सैनी ,श्रवण कुमार ,हरफूल सिंह मीणा, दीपक वर्मा, राधेश्याम शर्मा ,बाबूलाल किरोड़ीवाल ,राजेश भायल ,पुरुषोत्तम भारद्वाज ,फतेह सिंह ,महेश कुमार सैनी, सुरेंद्र सिंह शेखावत ,बसंती लाल सैनी, सहित अनेकों संभागीय उपस्थित रहे। अधिवेशन आयोजक अशोक मिठारवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपयुक्त जानकारी स्थानीय संघ सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने दी।

More Stories
*बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में निगम ने कराई पानी की निकासी*
शिक्षा के अधिकार से सुरक्षित शिक्षा के अधिकार तक बच्चों की सुरक्षा, विद्यालय की गरिमा और सुरक्षित शिक्षण वातावरण की रक्षा की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम
80 वर्ष बाद: क्या भारत को तोड़ने वाली ताकतें नए रूप में फिर मजबूत हो रही हैं?