*गौमाताओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बीमारी से बचाव हेतु आयोजित FMD (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण*
राहुल राठौड़ सरदारपुर
सरदारपुर- राजोद श्री गोपाल गौशाला राजोद (साजोद) में गौमाताओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बीमारी से बचाव हेतु आयोजित FMD (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण एवं ईयर-टैगिंग महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य के तहत 800 गोवंश का सुरक्षित टीकाकरण व टैगिंग की गई।
गौशाला प्रबंधन समिति इस सफल अभियान में अपना अमूल्य समय और निःस्वार्थ सेवा देने वाले सभी कर्मठ सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है:
* पशु चिकित्सालय राजोद टीम: डॉ. वी. के. बामनिया एवं AVFO रोहिणी खराड़ी, जिनके कुशल मार्गदर्शन और चिकित्सीय देखरेख में यह कार्य संपन्न हुआ।
* समर्पित गौसेवक बंधु: सुनील धाकड़, राधेश्याम धाकड़, मुन्ना धाकड़, हेमंत धाकड़, राकेश मोरी, विनीत आदिवाल एवं आनंदीलाल धाकड़, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया।
* गौशाला परिवार: गौशाला समिति के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण, जिनकी मुस्तैदी और निरंतर मेहनत से व्यवस्था सुचारू रही।
गौसेवा के इस पावन कार्य में आप सभी का यह अमूल्य योगदान अत्यंत वंदनीय और प्रेरणादायक है। गौमाता की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
— प्रबंधन समिति, गोपाल गौशाला, राजोद (साजोद)

More Stories
उत्साह व उमंग से मना आजादी का पर्व: झंडावंदन कर मिठाईयां बांटी, ग्राम पंचायत पर संरपच ने किया ध्वजारोहण*
विद्यार्थी परिषद ने स्वाधीनता दिवस पर भारत माता की आरती की*
76 बच्चों को निःशुल्क सायकिल वितरण की गई*